फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या को आत्महत्या का रूप देने का थ्ाा प्रयास

Wed, 20 Jul 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गनेशगंज निवासी सराफा व्यवसायी की हत्या जमीन विवाद के चलते होना प्रतीत हो रहा है, क्योंकि पूरे घर की छानबीन करने के बाद यह लगा कि लूट करने की नीयत से कोई नहीं आया था। उनका मकसद केवल माता प्रसाद की हत्या करना था । हत्यारोपियों ने सोमवार को उसकी हत्या को आत्महत्या की शक्ल देने का प्रयास किया था। जब हत्यारे सफल नहीं हुए तो उसकी गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन

इस बात का खुलासा मृतक की लाश जब पुलिस कब्जे में लेने गई तब हुआ। पाया कि माता प्रसाद के शरीर लटक रहे गमछे में सीढ़ी के पास लगा चुल्ला टूट कर फंसा हुआ है।      
  पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे तो शव को पलटवाया।
पाया कि मृतक माता प्रसाद के गले में एक गमछा बंधा है। जिसमें एक लोहे का चुल्ला टूट कर फंसा हुआ है। यह देखते ही सभी हैरान हो गए।

खोजबीन कराई तो पाया कि सीढ़ी के पास स्थित लगा चुल्ला टूटा हुआ है। जिससे आशंका जताई गई कि हत्यारोपी माता प्रसाद को पहले फांसी पर लटका कर उसकी हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया । हत्यारे सफल नहीं हुए तो उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।  पुलिस की माने तो माता प्रसाद के यहां लूट नहीं हुई है। आशंका जतायी जा रही है कि जमीनी विवाद के चलते उसकी हत्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें