फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र निवासी से बदमाशों ने छीने डेढ़ लाख

Mon, 29 May 2017 12:01 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
bike loot
विज्ञापन
    
विज्ञापन

कछवां  थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास एक हनुमान मंदिर पर भोजन बनाने के लिए रुके आंध्र प्रदेश के एक परिवार का बाइक सवार बदमाश डेढ़ लाख रुपया समेत अन्य सामान छीन कर भाग निकले। घटना की तहरीर जब परिवार के लोग औराई थाने में देने गए तो पुलिस ने कछवां का मामला होना बताते हुए उन्हेें कछवां भेज दिया। भुक्तभोगी ने कछवां आकर घटना की तहरीर दी। पुलिस माले की छानबीन कर रही है। आंद्र प्रदेश के आरनागा ऋषि अपने परिवार के गया बिहार में दर्शन पूजन करने  दो दिन पूर्व गए थे।

लौटते समय रविवार को कछवां थाना क्षेत्र के कटवा पड़ाव पर स्थित हनुमान मंदिर पर भोजन बनाने के लिए रुके थे। वहीं पर सारा सामान भी रखा था। शाम छह बजे बाइक सवार दो युवक वहां आए और उनकी पत्नी और बेटे से बैग छीन कर औराई की ओर भाग निकले। आरनागा ऋषि के अनुसार उनके बैग में एक लाख 70 हजार रुपया तथा अन्य सामान रखा था। घटना की तहरीर जब औराई थाने में देने गए तो वहां की पुलिस ने बताया की घटना कछवां थाना क्षेत्र में हुई है इसलिए वहां जाकर तहरीर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुक्तभोगी वहां से दोबारा कछवां आया और थाने में तहरीर दी। बताते चलें कि इंस्पेक्टर संजय राय के जब शहर कोतवाली में तैनात थे उस समय शहर कोतवाली में तीन छिनैती की घटना हुई थी। जिसका वह कभी खुलासा नहीं कर पाए। इसके बाद भी उन्हें कछवां थाना प्रभारी बना दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें