फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मौतों से कोहराम

Fri, 19 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
बचाव में लगे लोग
विज्ञापन
जियारत करने आए जायरीन की गाड़ी के नाले में गिरने से एक ही परिवार के छह लोगो की मौत से इलाके में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाई। गाड़ी में फसें चार लोगों को जिंदा गाड़ी से बाहर निकाल लिया। लेकिन छह की लाशें ही बाहर निकाली जा सकीं। सबको बचा नहीं पाने का मलाल लोगों को सालता रहा। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने  घायलों के इलाज का बंदोबस्त कराया। वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे। चालक फरार हो गया जबकि तीन अन्य बचकर कहीं चले गए। उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन



दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे जब कुछ लड़के नाले के किनारे खड़े थे तभी टवेरा को नाले में गिरता देख शोर मचाने लगे। पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच आसपास के लोग नाले में गिरे टवेरा से यात्रियोें को निकालने का कार्य शुरु कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकाकारी मुकेश उत्तम और कोतवाली प्रभारी एनएन सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और कुछ पुलिसकर्मी भी पानी में उतर कर राहत कार्य में जुट गए। भारी बारिश के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आने लगीं। पुलिसकर्मियों ने सभी को एबुंलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगाें को वहीं भर्ती कर लिया। बाद में घायल महिला के अनुरोध पर सभी को वाराणसी रेफर कर दिया।


इसके पूर्व सूचना मिलने पर पहले पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन मौके पर पहुंच गए फिर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह भी चुनार पहुंचे। अधिकारियों ने क्रेन मंगा कर नाले से गाड़ी को बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुंच कर घायलों के उचित इलाज का निर्देश दिया। चारों घायलों की हालत नाजुक बनी है। शाम साढ़े छह बजे मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें