फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में सेंध लगा चार लाख की चोरी

Mon, 30 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के गंगा सायर कला गांव में शनिवार की रात दो अलग अलग मकानों में चोरों ने सेंध लगाकर नगदी, जेवरात समेत करीब चार लाख रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। 

गंगासायर कला गांव निवासिनी राधिका मौर्या व जगत नारायण मौर्या का परिवार अपने अपने मकान में सोया था। देर रात पहुंचे चोरों  ने मकान के सेंध लगाकर अंदर घुस गए। पूरे कमरे को खंगालते हुए उसमें रखे राधिका के मकान से 30 हजार रुपया नगदी समेत हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। वहीं जगत नारायण द्वारा बेटी की शादी के लिए धान बेचकर एक कमरे में रखे गए 94 हजार रुपया नगदी व तीन लाख के जेवरात समेत अन्य सामानों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह मकान का सामान बिखरा देख जगत के परिवार वालों के होश उड़ गए। सभी शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। कहा कि घटना का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा। घर में चोरी होने से जगत नारायण के सामने अब बेटी की शादी करने में समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें