फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में सीएम और जौनपुर में पीएम के खिलाफ फेसबुक पर किए आपत्तिजनक पोस्ट, केस दर्ज

Wed, 04 Nov 2020 11:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
Facebook - फोटो : social media
विज्ञापन

फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को बुुधवार की सुबह मिर्जापुर देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के नेवढ़ियां घाट निवासी लवकुश यादव पुत्र कृष्ण कुमार यादव ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की थी। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत पर पुलिस ने फेसबुक पर किए गए पोस्ट की पड़ताल की तो आरोप सच साबित हुए।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी लवकुश यादव के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। देहात कोतवाल अभय सिंह को आरोपी के बारे में जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे एसआई संजय सिंह यादव ने आरोपी लवकुश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप के कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई

फेसबुक पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के आरोपी युवक पर जौनपुर पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर लिया। विहिप के कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी की तलाश की जा रही है।

कबीरद्दीनपुर गांव निवासी मोहम्मद सलीम की गौराबादशाहपुर कस्बे में जूते-चप्पल की दुकान है। विहिप के कार्यकर्ता संजीव राय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सलीम ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की है। इससे जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। एसओ रामप्रवेश कुशवाहा के मुताबिक, युवक की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें