फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत,12 जख्मी

Sun, 24 Jul 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
पड़री बाजार में सड़क हादसे के बाद पीएचसी पर उपचार के लिए पहुंचे घायल।
विज्ञापन
मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर चट्टर नदी के पास शनिवार को हुई बोलेरो और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में अधेड़ की मौत हो गई जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां तीन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज ऑटो स्टैंड से एक ऑटो सवारियां लेकर चुनार जा रहा था। आटो में 15 लोग सवार थे। दोपहर करीब एक बजे ऑटो जैसे ही चट्टर नदी के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो, बोलेरो से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगा मौके की ओर दौड़ पड़े और घायलों को ऑटो से बाहर निकाला।
विज्ञापन


इसी दौरान जानकारी होते ही थानाध्यक्ष एनएन सिंह व उपनिरीक्षक उमाशंकर गिरी फोर्स के साथ पहुंचे घायलों को  एंबुलेंस से पीएचसी भेजवाया। हालत चिंताजनक देख चिकित्सक ने तीन घायलों रामसजीवन, सुरेंद्र सिंह तथा चंदा को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान विनोद कुमार 55 वर्ष निवासी कचहरी रोड चुनार की मौत हो गई। घायलों में नंदा 60 वर्ष, उसकी पत्नी कलावती 55 वर्ष, बेटा संजय 28 वर्ष, बहू सरिता 26 वर्ष  व दो पोती मोना चार वर्ष, नेहा दो वर्ष, श्यामलाल 50 वर्ष पुत्र रामस्वरूप हैं। सभी शुक्रवार को विंध्याचल दर्शन पूजन करने आए थे। शनिवार की सुबह वह सब चुनार कोतवाली क्षेत्र के जमुई में अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।

इसके अलावा घायलों अन्य घायलों में चंदा 35 वर्ष पत्नी प्रमोद, राधा 40 वर्ष पत्नी सुरेश निवासी कचहरी रोड चुनार, मनोज सिंह 35 वर्ष पुत्र सुनील सिंह निवासाी पथरकुआ मड़िहान, सुरेंद्र सिंह 45 वर्ष पुत्र इंद्रमणि सिंह तथा इनका पुत्र रामसजीवन सिंह 15 वर्ष निवासी कंचनपुर अहरौरा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें