फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरपार्ट्स व्यवसायी के घर से लाखों की चोरी

Fri, 03 Jun 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अदलहाट थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी एक मोटर पार्ट्स व्यवसायी के घर में घुस कर बुधवार की रात चोरों ने एक लाख 70 हजार रुपया नगदी समेत करीब सात लाख रुपये का सामान चुरा लिया । सुबह घटना की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन



बैकुंठपुर गांव निवासी नागेंद्र सिंह ने मोटर मंडी नरायनपुर के मोटर पाटर्स की दूकान खोल रखा है। बुधवार की रात करीब 12 बजे वह अपने मकान में सोए थे। इसी दौरान चोर पहुंचे और छत के रास्ते आंगन में उतर गए। 


पूरे मकान के कमरों को खंगालते हुए घर में सोई महिला के पास रखी आलमारी की चाभी को उठा लिया और कमरे में दोबारा पहुंचे। आलमारी खोल कर उसमें रखे  एक लाख दस हजार रुपया तथा एक अन्य स्थान पर रखे सात हजार रुपया चुरा लिया। इसके बाद आलमारी में रखे  सात अंगूठी, एक चेन, छह सोने की बाली, चार सोने की चूड़ी, समेत अन्य जेवरात और कीमती सामान  चुरा ले गए।
विज्ञापन



नगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उनको तब हुई जब गुरुवार की भोर में उनकी नींद खुली। देखा तो मुख्य दरवाजा खुला था। यह देखते ही वह भौचक्के रह गए। अंदर जा कर देखा तो कमरे में  सारे सामान बिखरे पड़े थे। आलमारी भी खुली हुई थी। इससे उनको आशंका हुई कि चोर कमरे में आए थे और सामान चुरा कर ले गए हैं।
विज्ञापन


सुबह होने पर भुक्तभोगी ने अदलहाट थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें