फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी पीजीआई में भर्ती बंदी पुलिस का चकमा देकर फरार

Fri, 03 Jun 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
विज्ञापन
जेल - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
इटावा। सैफई स्थित मिनी पीजीआई में इलाज के लिए मैनपुरी जेल से भर्ती कराए गया एक बंदी गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। सुरक्षा में लगे सिपाहियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। सिपाहियों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बाद में सिपाहियों ने इसकी जानकारी सैफई थाना पुलिस को दी। सैफई पुलिस ने भी उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर छिनकौरा निवासी यादवेंद्र कुमार पुत्र वेद प्रकाश को बेवर पुलिस ने लूट के एक मामले में गिरफ्तार कर 15 अप्रैल को जेल भेजा था। उसके हाथ में फ्रैक्चर था। जिसका ऑपरेशन होना था। ऑपरेशन के लिए मैनपुरी जेल प्रशासन ने बुधवार को उसे मिनी पीजीआई भेजा। उसकी अभिरक्षा में जेल के सिपाही प्रेम चंद्र व पंकज गौतम को लगाया गया था।

बताया गया कि गुरुवार की सुबह चार बजे तक सिपाही उसकी निगरानी करते रहे । बाद में उन्हें नींद आ गई। इसी बीच मौका पाकर यादवेंद्र भाग निकला। आंख खुलने पर सिपाहियों ने देखा तो वह बेड से गायब था। सिपाहियों ने उसकी खोजबीन की लेकिन जब एक घंटे तक उसका कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने सैफई पुलिस को इसकी सूचना दी।  फरार बंदी को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई।
विज्ञापन


तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। एसओ सैफई सतेंद्र यादव ने बताया कि यादवेंद्र के भागने के एक घंटे बाद सिपाहियों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि यादि सूचना पहले मिल जाती तो उसे पकड़ा जा सकता था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें