फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालक का शव कुएं में मिला

Sat, 18 Feb 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
crime, knife - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 गुरुवार की शाम से लापता चल रहे बालक का शव मड़िहान थाना क्षेत्र के हसरा गांव स्थित एक कुएं से देर रात पुलिस ने बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वह खेलते वक्त कुएं में गिर गया ता। एक बालिका के बयान के आधार पर शव कुएं से बरामद किया गया।  

लालगंज थाना क्षेत्र के हरदी मिश्र निवासी रामजी का सात वर्षीय पुत्र रत्नेश कुमार चार दिन पूर्व मड़िहान क्षेत्र के हसरा गांव में अपने नाना राजपति के यहां गया था। गुरुवार की शाम रत्नेश लापता हो गया। खोजबीन के दौरैन पता चला कि गांव की एक बालिका के साथ खेलने निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसका पता नहीं चला। जानकारी होने पर परिजनों ने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका से पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह खेल रहा था इसी दौरान कुएं में गिर पड़ा पुलिस ने कुएं में ग्रामीणों से शव बाहर निकलवाया।  परिवार के लोग बालक को कुएं में जबरन गिराने का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें