फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमूर पहाड़ पर छापा खनन माफिया भागे

Sat, 18 Feb 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
illegal mining
विज्ञापन

विज्ञापन
वन विभाग उप प्रभागीय वनाधिकारी रामजी राय के नेतृत्व में एक टीम ने यूपी एमपी बार्डर पर कैमूर पहाड़ के चोटी पर हो रहे अवैध खनन स्थल पर गुरुवार की शाम सात बजे औचक छापा मारा। छापेमारी की खबर लगते ही खनन माफिया भाग खड़े हुए। टीम ने मौके से एक हजार पटिया नष्ट करते हुए पटिया बनाने के उपकरण जब्त कर लिए। विभाग ने वन अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में सुनील सिंह, कुंवर बहादुर निवासी लोढ़ी रीवा मध्य प्रदेश के खिलाफ मुकदमा  पंजीकृत किया। 
उपप्रभागीय वनाधिकारी रामजी राय को गत कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी यूपी एमपी के बार्डर पर उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के खनन माफिया वन रेंज के सोनगढ़ कंपाट आठ कैमूर पहाड़ के चोटी पर  वर्षो से अवैध खनन करा रहे है। इससे दोनों प्रदेशों को प्रतिमाह लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है। जानकारी होने पर उपप्रभागीय वनाधिकारी फोर्स के साथ गुरुवार की शाम सात बजे ड्रमंडगंज कैमूर पहाड़ी पर करीब 500 मीटर ऊचे चोटी पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
  छापेमारी की खबर लगते ही खनन माफिया अपने कर्मचारियों के साथ भाग निकले। टीम ने मौके पर एक हजार से पटिया को तोड़कर नष्ट कराया। पता किया तो पाया कि मध्य प्रदेश के सुनील सिंह व कुबर बहादुर सिंह द्वारा वर्षो से यहां अवैध तरीके से खनन कराया जा रहा है। पुलिस ने कई इस स्थल पर छामा मारा लेकिन उन्हें पकड़ने मेें नाकाम रही।ं एमपी पुलिस भी इन लोगों को नहीं पकड़ पाई। सूत्रों की माने तो खनन माफिया एमपी पुलिस की मिलीभगत से यूपी में अवैध खनन का खेल खेलते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें