फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के सामने कूदकर दे दी जान

Mon, 27 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
पुलिस, मर्डर, क्राइम, पनकी पावर हाउस, कानपुर - फोटो : self
विज्ञापन

विज्ञापन
अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन के पूरब रविवार को दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे डाउन लाइन पर अपना दल नेता गिरधारी सिंह पटेल की भतीजी ने मालगाड़ी के सामने कूद कर जान दे दी। वह स्टेशन पर मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही थी, उसी समय मालगाड़ी आई और कूद गई। परिवार वालों ने ससुराली जनों पर उत्पीड़न का लगाया आरोप। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
अदलहाट के पचेवरा गांव निवासी तेजधारी सिंह की पुत्री वंदना (24) रविवार को स्टेशन पर गई थी। वह प्लेटफार्म पर मोबाइल से बात बात कर रही थी। इसी दौरान डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी के सामने कूद गई। इंजन में फंसने के कारण युवती बंद रेलवे क्रासिंग तक खिसटती चली गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि वंदना की शादी एक वर्ष पूर्व अदलहाट के अघवार गांव में हुई थी। ससुराल वाले उसे लगातार प्राताड़ित करते थे, जिससे वह परेशान रहती थी। उन्होंेेने अरोप लगाया कि ससुराल वालों की प्रताड़ने के कारण वंदना आत्मघाती कदम उठाने को विवश हुई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें