फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गंदगी, बिफरे मंत्री

Sat, 08 Oct 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
लोगों से ‌म‌िले मंत्री
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री शिवाकांत मिश्रा ने शुक्रवार की दोपहर मंडलीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी, वार्डों, पैथालॉजी, ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी का हाल जाना। अस्पताल में गंदगी देख कर चिकित्सा अधिकारियों से नाराजगी जताई और कहा कि हालत सुधारें। पर्ची काउंटर पर मरीजों की संख्या नहीं बता पाने पर फटकार लगाई।  
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री करीब सवा 11 बजे मंडलीय चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने मरीजों से चिकित्सालय से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। पर्ची काउंटर पर मरीजों की संख्या के बारे में कर्मचारियों से पूछा लेकिन हीं बता पाए। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। इमरजेेंसी में तैनात चिकित्सकों से पूछा कि किन बीमारियों के रोगी आ रहे हैं और उनके इलाज की क्या सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  पैथालॉजी में जांच की लिस्ट तथा शुल्क की सूची लगाने को कहा। सर्जिकल, मेडिकल व महिला वार्ड में भर्ती मरीजों का हाला जाना। उन्होंने रोगियों से कहा कि शासन इलाज के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही। किसी को परेशानी हो तो वह बता सकता है। वार्डों में गंदे पर्दे  देखकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने मरीजों को अधिक सुविधाएं देने का निर्देश दिया। इस दौरान एडी डॉ. प्रसाद, पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन, सीएमओ डॉ. अशोक चौरसिया, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, एसपी अशोक शुक्ला मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें