फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के भतीजे को मारी गोली

Thu, 22 Jun 2017 12:21 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
घायल युवक
विज्ञापन
 देहात कोतवाली क्षेत्र के बीरशापुर में नाली निर्माण का कार्य देख कर लौट रहे प्रधान के भतीजे को घात लगा कर बैठे दो युवकों ने बुधवार सुबह सात बजे वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला चिकित्सालय लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है।   
विज्ञापन

    
 बीरशापुर निवासी राजेश मिश्रा व प्रकाश चंद्र दूबे के परिवार के बीच राजनीतिक वर्चस्व को लड़ाई चली आ रही है। दोनों पक्ष अंदर ही अंदर सुलगते रहे और एक दूसरे से बदला लेने की फिराक में रहते हैं। प्रकाश चंद्र दूबे उर्फ सोनू (26) की चाची सुमन देवी बीरशापुर की ग्राम प्रधान हैं। गांव में नाली-खड़ंजा का निर्माण चल रहा है, जिसकी देखरेख उनका भतीजा सोनू करता है। बुधवार की सुबह वह नाली का कार्य देखकर बाइक से घर आ रहा था कि गांव निवासी राजेश मिश्रा व उसके साथियों अपने घर के पास रोक लिया और तमंचा निकाल कर उसके ऊपर फायर कर दिया।
सोनू को गोली नहीं लगी और वह भागने लगा। तभी राजेश के साथी राहुल गौड़ ने भी तत्काल सोनू के पर दूसरी गोली चलाई, जो उसके बांह में लगी। सोनू चिल्लाता हुआ घर की ओर भागने लगा। तभी बदमाशों ने उसका पीछा किया जबतक वह घर के करीब पहुंच चुका था।एस पी आशीष त‌िवारी ने बताया बीरशापुर गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हुई है। इसमें एक युवक घायल हुआ है। घायल युवक के पिता की तहरीर पर दो नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें