फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली गुटखा, जर्दा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Fri, 17 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
नगर के गुड़हट्टी बाजार में छापेमारी के बाद नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री की जांच करते एसपी।  - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
 पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने शहर कोतवाली क्षेत्र के पानदरीबा में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बनाए जा रहे नकली जर्दा और गुटखा की फैक्ट्री पर छापा मारा। पुलिस, व्यापार कर, खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन एवं बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने यहां से भारी मात्रा में नकली गुटखा व जर्दा बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पैकिंग मशीन को जब्त करते हुए एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। टीम ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया। 


एसपी अरविंद सेन को गत काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि नगर के पानदरीबा मोहल्ले में कुछ व्यापारी ब्रांडेड कंपनी भोला के नाम पर नकली जर्दा बना कर उसे बाजार में बेचने का काम रहे हैं। इतना ही नहीं एक व्यापारी सड़ी सुपाड़ी से जोश नाम से नकली सुपाड़ी बना कर बाजार में धड़ल्ले से सप्लाई कर रहा है।


जानकारी मिलते ही वह गुरुवार की सुबह क्राइम ब्रांच के प्रभारी अभिनव वर्मा और शहर कोतवाल सुनील सिंह समेत फोर्स को लेकर गोदाम पर धमक पड़े। इसके बाद उन्होंने एडीएम विजय बहादुर, वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एस.के. पांडेय, असिस्टेंट कमिश्नर रविंद्र कुमार, खाद्य औषधि प्रशासन को बुलाया। 
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने संजीव टंडन के गोदाम में छापा मारा तो अंदर का नजारा देखकर एसपी समेत अन्य अधिकारी हैरत में पड़ गए। देखा कि सैकड़ों बोरी में नकली जोश भर कर रखा था। सड़ी सोपाड़ी जिसमें काफी गंदगी थी उसी को जोश के रैपर में भरा जा रहा था। तीन मशीनों से रैपरों में भराई चल रही थी।

इस पर तत्काल मशीन बंद कराते हुए सारे सुपाड़ी व गुटखे को पुलिस ने जब्त कर लिया। जांच किया तो संजीव टंडन के कंपनी का रजिस्ट्रेशन पाया गया लेकिन खरीदे गए   सामानों का टैक्स जमा नहीं करने पर    उससे चार लाख 80 हजार टैक्स जमा कराया गया।


इसी बीच किसी ने बताया कि उसी के सामने नकली जर्दा भी बनाया जा रहा है। यह सुनते ही मनोज टंडन के गोदाम पर छापा मारा। पाया कि मनोज द्वारा भोलानाथ केसरवानी नामक कंपनी का नकली जर्दा बना कर बाजार में बेचा जा रहा ।   मनोज के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें