फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर चुरा ले गए गहने और सामान

Sat, 14 May 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : crime
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के पोखरा स्थित मां वेष्णोपुरम कालोनी निवासी एक व्यक्ति के मकान में घुसकर गुरुवार की रात चोर जेवरात समेत हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को तब हुई जब देर रात बक्सा ले जाते समय दीवार से टकराकर गिर गया। आवाज होने पर परिवार की नींद खुली तो शोर मचाने लगे। इस पर चोर कुछ ही सामान लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


सुबह जानकारी होने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। 


मां वेष्णोपुरम कालोनी निवासी अशोक तिवारी के परिवार के लोग गुरुवार की रात अपने अपने कमरे में सोए थे। देर रात पहुंचे चोरों ने मकान में घुसकर लैपटाप, जेवरात, कपड़े आदि सामान पहले निकाल ले गए। दोबारा फिर आए और बक्से निकालकर ले जाने लगे। इसी बीच बक्सा एक दीवार से टकराकर गिर पड़ा।


आवाज होने पर परिवार के लोगों की नींद खुली तो देखा कि कुछ लोग बक्सा ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। शोरगुल करने पर चोर बक्सा को वहीं छोड़ दिया लेकिन पहले से बैग में भरे हुए सामान को लेकर भाग निकले। परिवार के लोगों ने उनको दौड़ाया लेकिन पकड़ नहीं पाए। सुबह होने पर शहर कोतवाल चंद्रमौली त्रिपाठी को घटना से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट आई। परिवार की माने तो चोर एक लैपटाप, दो मोबाइल, सोने की चेन समेत कुछ अन्य जेवरात ले गए हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें