थाना क्षेत्र के भूसा पथरहा गांव स्थित एक क्रशर प्लांट में डंपर चलाने वाले 55 वर्षीय चालक की इसी कंपनी के एक डंपर से मंगलवार की शाम कुचलकर मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही पहुंचे परिवार के लोगों ने साजिश के तहत चालक को कुचलकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उसरी पांडेय निवासी दूधनाथ दूबे 55 वर्ष पेशे से चालक है। करीब छह माह से लालगंज थाना क्षेत्र के भूसी पथरहा गांव स्थित एक विधायक के क्रशर प्लांट में डंफर चला रहा था। परिवार के अनुसार, करीब एक सप्ताह पूर्व चालक के दो गुटों के बीच गाड़ी चलाने को लेकर विवाद हुआ था।
आरोप है कि मंगलवार की शाम दूधनाथ पथरहा गांव के पास एक डंफर में ओट लगा रहा था इसी दौरान दूसरे डंपर के चालक ने गाड़ी पीछे कर दिया। जिसमें दबकर दूधनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे स्थानीय चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने ने दूधनाथ को मृत घोषित कर दिया। सीओ लालगंज अखिलेश राय ने बताया कि एक चालक के डंपर से कुचल कर मरने की सूचना है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।