फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 15 थाने सोलर लाइट से जगमगाएंगे

Mon, 13 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
सरकार ने नयनादेवी में पांच मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क बनाने की घोषणा की थी। - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
जनपद के 15 थाने अब सोलर लाइट से जगमगाएंगे। थानों में दूधिया रोशनी लाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही सोलर लाईट लगाने का काम शुरू किया जाएगा। सोलर लाइट लग जाने से पुलिस कर्मियों को बिजली की समस्या से निजात मिल जाएगी। खास कर नक्सल प्रभावित इलाके के थानों पर अब अंधेरे में उनको ड्यूटी नहीं करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन



मिर्जापुर नक्सल प्रभावित जिलों में घोषित किया गया है। यहां पर  चाक चौबंद सुरक्षा रहे इस पर खासा ध्यान दिया जाता है। ग्रामीण इलाकों के थानों पर बिजली नहीं रहने की जानकारी मिलने पर शासन ने अधिकारियों को बिजली की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया , लेकिन अक्सर बिजली कटने से रात के समय जवानों  को ड्यूटी करने में परेशानी हो रही थी।


इसकी शिकायत मिलने पर शासन ने थानों पर जेनरेटर की सुविधा प्रदान की। यह व्यवस्था काफी मंहगी पड़ने लगी। इसको देखते हुए शासन ने थानों पर सोलर लाइट लगाने का निर्देश दिया। शासन के निर्देश पर जनपद के समस्त थानों पर जल्द ही सोलर लाइट लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी, ताकि यहां  अब 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहे।
विज्ञापन



सोलर लाइट लगाने के दौरान इस बात पर खासा ध्यान दिया जा रहा है कि वोल्टेज पर्याप्त मात्रा में रहे ताकि कंप्यूटर के साथ साथ पंखे, कूलर, पानी का सबमर्सिबल आदि चल सके, जिससे जवानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।  बता दें कि जिले के नगरीय इलाके में शहर कोतवाली, देहात कोतवाली, कटरा कोतवाली व विंध्याचल थाना आता है।


इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में जिगना, लालगंज, हलिया, मड़िहान, चील्ह, पड़री, चुनार, अदलहाट, जमालपुर, अहरौरा, कछवां, शामिल हैं। जिसमें हलिया, लालगंज, मड़िहान, चुनार, अहरौरा, जमालपुर व अदलहाट नक्सल प्रभावित थानों पर गिना जाता है।
विज्ञापन



इन थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है। नक्सल प्रभावित थानों पर सबसे पहले सोलर लाइट लगाई जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें