फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने के िशशु की जलने से मौत

Sun, 29 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
आग - फोटो : burn
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव स्थित एक मुसहर बस्ती स्थित एक मड़हे में आग लगने से शनिवार की दोपहर उसमें सो रही चार माह की बालिका की झुलसने से मौत हो गई। बालिका के मौत होने की खबर गलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन



बता दें कि मुसहर जाति के कुछ लोग मदनपुरा पहाड़ी पर मड़हा लगाकर रहते है। वह पहाड़ों पर मजदूरी का काम करते हैं। शनिवार की सुबह वह लोग काम करने गए थे। घर पर केवल बच्चे मौजूद थे। सारे बच्चे सरजू मुसहर के मड़हे के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अबूझ हाल में उसके मड़हे में आग लग गई।

आग लगते ही मड़डा धू धू कर जलने लगा तो वहां मौजूद बच्चे भाग निकले। जानकारी होने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग बुझाया। इसी बीच सरजू के परिजनों ने बताया कि उनकी चार माह की बेटी मड़हे में सोयी थी। यह सुनते ही लोग अंदर पहुंचे तो वह गंभीर रूप से झुलसकर तड़प रही मासूम को बाहर ले आए। जिसे आनन फानन में जिला चिकित्सालय में पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें