फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के बहाने जेवर लेकर चंपत

Sun, 21 May 2017 12:18 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर बजीं शहनाइयां, बिके आभूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव शनिवार की पूर्वाहन 11 बजे बाइक सवार दो युवक आए और सोना साफ सफाई के नाम पर लाखों का जेवरात लेकर चंपत हो गए। युवकों के गायब होने की जानकारी होने पर महिला ने सौ नंबर पर फोन किया। मौके पर पहुंची जानकारी लेने के बाद युवकों की तलाश में जुट गई।
 
बताया जाता है की गांव में दो युवक घूमते हुए बोल रहे थे कि वह एक कंपनी के कर्मचारी है। वह सोना चांदी साफ करने का काम करते है। युवकों द्वारा सोना चांदी साफ करने की जानकारी होते ही एक महिला बबली पत्नी काशीनाथ अपनी सोने की अंगूठी, दो सोने का चेन, सोने की दो चुड़ी, दो कुंडल साफ कराने के लिए लेकर आई। इसपर युवकों ने कहा कि जेवरात साफ करने के लिए गरम पानी चाहिए। जिसे लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला गरम पानी लेने के लिए जैसे ही घर में गई तो युवक उसका आभूषण लेकर गायब हो गए। बाहर आने पर जब दोनों युवक नहीं दिखाई दिए तो महिला उनकी खोजबीन में जुट गई। फिर भी नहीं मिले तो शोरगुल मचाने लगी। 100 नंबर डायल के बाद पुलिस आई लेकिन बैरंग वापस लौट गई। पुलिस ने बताया कि यह ठगों का गिरोह है ऐसे लोगों से कभी भी सोना चांदी साफ नहीं कराना चाहिए। ना ही उनसे किसी प्रकार का सामान लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें