फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर नदी में फेंका शव नदी से निकाला गया शव

Mon, 18 Jul 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
घटना के बाद बिलखते परिवारीजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के हथिया फाटक से दो दिन पूर्व लापता हुए युवक की लाश शनिवार की शाम नटवा पुलिस चौकी के पीछे नदी में उतराई मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ हत्या समेत अन्य आरोपों में मुदकमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश और भूमि विवाद होना बताया जा रहा है।

 
हथिया फाटक निवासी शनि सोनकर 22 वर्ष पुत्र बाबूलाल सोेनकर 15 जुलाई की दोपहर 12 बजे नटवा निवासी अपने दोस्त शमशेर के साथ उसके पाही पर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। 16  जुलाई को भी घर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन



शनिवार की शाम करीब पांच बजे बाबूलाल नटवा पुलिस चौकी के पीछे चंद्रदीपा की ओर नदी किनारे तेल घाट के पास शौच के लिए गया तो गांव निवासिनी एक महिला ने बताया कि नदी किनारे  एक युवक का शव उतराया पड़ा है।



जानकारी होते ही बाबूलाल नदी किनारे पहुंचा और शव को देखने के बाद पहली बार कहा कि यह उसका बेटा नहीं है। घर आने के कुछ देर बाद  परिजनों को लेकर दोबारा नदी किनारे पहुंचा और उसके कपड़े व गले में  पहने हुए चेन से उसकी शिनाख्त अपने पुत्र शनि सोनकर के रूप में की।



पहचान होते ही तत्काल पुलिस को सूचना दी। एसपी अरविंद सेन के निर्देश पर सीओ नगर कुलभूषण ओझा, कटरा कोतवाल सुनील दत्त दूबे व नटवां चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। पिता बाबूलाल की नामजद तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ हत्या समेत अन्य आरोपों में मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी। हत्या की वजह पुरानी रंजिश और भूमि विवाद होना बताई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें