कुछ दिनों पूर्व मारपीट में घायल हुए युवक की गुरुवार को वाराणसी स्थित एक निजी चिकित्सालय में मौत हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने अहरौरा के महुली चौराहे के पास शव रखकर वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग को दो घंटे तक जाम कर दिया।
सड़क जाम करने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ नक्सल संजय चौधरी ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पाई।
बता दें कि बीते 23 अप्रैल को अहरौरा थाना क्षेत्र के जसवां गांव में राजेश 30 वर्ष पुत्र गंगाराम निवासी महुली को गांव के ही दो युवकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उक्त आरोप युवक के ससुर रामलाल ने पुलिस को तहरीर दिया था। दस दिन पूर्व तहरीर के आधार पर पुलिस ने महुली गांव निवासी गणेश व एक अन्य के खिलाफ मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया था।
गुरुवार की दोपहर में राजेश की वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में मौत होने से नाराज परिवार के लोगों ने देर रात अहरौरा पहुंचकर वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग को महुली गांव के पास जाम कर दिया। जामकर्ता आरोपी युवक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।
इसपर सीओ नक्सल संजय चौधरी ने दोनों को गिरफ्तार करने