फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से गई महिला की जान, जाम

Mon, 08 Aug 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
रोती म‌ह‌िलाएं
विज्ञापन

विज्ञापन
कछवां थाना क्षेत्र के पसियाही गांव के पास रविवार की सुबह बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने कछवां चुनार रोड को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस  आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त कराया।


पसियाही गांव के पन्नालाल सोनकर की पत्नी चंपा देवी (65) रविवार की सुबह नौ बजे नागपंचमी के दिन घर से दूध व लावा लेकर शिव मंदिर पर चढ़ाने जा रही थी। वह घर से थोड़ी दूर पर पहुंची थी कि गांव का एक युवक तेज रफ्तार बाइक लेकर आया और टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को  परिवार वाले आनन फानन में जमालपुर चट्टी पर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत गंभीर देख चिकित्सक ने महिला को सीएचसी कछवां रेफर कर दिया। वहां के चिकित्सकों ने भी महिला को बीएचयू रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लेकर बीएचयू जा रहे थे कि महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला की मौत से नाराज परिवार के लोग कछवां चुनार रोड पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के दौरान रास्ते से गुजर रहे डीजी भ्रष्टाचार आरएन सिंह ने कछवां पुलिस को जाकर लोगों को समझाने को कहा। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शंात कराया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें