फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखा पर बिजली गिरने से उपकरण जले

Sat, 09 Jul 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक - फोटो : Allahabad Bank
विज्ञापन
इलाहाबाद  बैंक शाखा शेरवां पर गुरुवार की रात बिजली गिरने से बैंक के सारे उपकरण जलकर ध्वस्त हो गए।
विज्ञापन


इससे शुक्रवार को बैंक का सारा कार्य प्रभावित रहा। उपभोक्त पैसा निकालने एवं जमा करने के लिए परेशान रहे। संयोग अच्छा था कि बिजली रात में गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।


बैंक कर्मियों के अनुसार गुरुवार की रात लगभग नौ बजे इलाहाबाद बैंक शाखा शेरवां पर तेज गरज के साथ बिजली गिर पड़ी। इससे बैंक के सारे उपकरण जलकर नष्ट             हो गए। सुबह जब बैंक खोला गया तो कोई उपकरण काम नहीं कर रहा था। पता किया गया तो देखा कि छत पर बिजली गिरी थी।              
विज्ञापन
विज्ञापन


 साथ ही कमरे में उसके अंश आने के कारण कई स्थान पर काले रंग का निशान हो गया था। उपकरण जलने के कारण शुक्रवार को कोई लेन देन नहीं हो सका। इससे सैकड़ों उपभोक्ता पूरे दिन पैसा निकालने एवं जमा करने के लिए परेशान रहे। दोपहर तक जब उपकरण नहीं ठीक हो सके तो उपभोक्ता मायूस होकर लौट गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें