फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलह से तंग आकर खा लिया जहर 

Thu, 29 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
कलौनार थाने के एक गांव की महिला संग पांच युवकों ने दिया घटना को अंजाम, घर में शौचालय नहीं होने के कारण रात को घर के बाहर जाना पड़ा था महिला को - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 देहात कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मसारी में मंगलवार की रात गृह कलह से तंग आकर एक ही परिवार के छह लोगों ने जहर खा लिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग अचेत हैं, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बुधवार की सुबह दस बजे पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन चिकित्सालय जाकर परिवार वालों से बातचीत की। तहसीलदार ने भी घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन

रामपुर मसारी गांव निवासी विनोद कुमार सिंह (35) का मड़िहान के कलवारी में जनरल स्टोर है। दूकान से ही  परिवार का खर्च चलता है। विनोद के दो बेटे ओम उर्फ रूपेश (5) तथा यीशू (2) व दो बेटियां रक्षा (8) तथा दीक्षा उर्फ साक्षी (4) हैं। रविवार की रात विनोद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे सो गया।  भोर में करीब चार बजे सभी को अचानक उल्टी होने लगी। शोरगुल होने पर परिवार के अन्य लोगों ने सोचा कि डायरिया की चपेट में आ गए हैं। हालात ज्यादा बिगड़ने लगी तो उनको आनन फानन में जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार के दौरान ओम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पत्नी सीमा (30)  की मौत हो गई। वहीं पति विनोद, रक्षा, दीक्षा व यीशू की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार वालों ने बताया कि अनुुसार विनोद के मुंह में छाले पड़े थे। उसको आशंका थी कि उसे कैंसर हो गया है। इसी बात को लेकर वह परेशान चल रहा था। इलाज के लिए पैसे कहां से लाएगा, इस बात से चिंतित था। इसी बात पर उसका पत्नी के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात पत्नी सीमा ने अपने बच्चों को जहर पिलाने के बाद खुद पी लिया। पत्नी को जहर पीते देख विनोद ने जहर का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें