फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल पहले हुए सीरियल बम धमकों के संदिग्ध आतंकी टुंडा की पेशी

Thu, 29 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
करीम टुंडा
विज्ञापन
बीस साल पहले सोनीपत के सीरियल बम धमाकों के आरोपी आतंकी अब्दुल करीम टुंडा की बुधवार को एडीजे डॉक्टर सुशील गर्ग की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। पेशी के दौरान तत्कालीन डीएसपी बलबीर सिंह, एफएसएल के अधिकारी रामकुमार व महेश व एक चिकित्सक ने अपने बयान दर्ज करवाए। अब तक मामले में 35 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं, जबकि एक गवाह की मौत हो चुकी है। उसके खिलाफ कुल 55 गवाही होनी हैं।
विज्ञापन


28 दिसंबर, 1996 को की शाम बस स्टैंड के पास स्थित तराना सिनेमा के निकट व दूसरा धमाका गीता भवन चौक स्थित मिष्ठान भंडार के पास बम धमाका हुआ था। धमाके में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में इंदिरा कॉलोनी निवासी सज्जन सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया था। मामले में आतंकी अब्दुल करीम टुंडा का नाम सामने आया था, लेकिन टुंडा पाकिस्तान चला गया था, जहां कराची में लंबे समय तक रहा।

जब वह नेपाल के रास्ते वापस भारत आया तो दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे नेपाल बॉर्डर पर दबोच लिया था। तभी से उसकी रोहतक, सोनीपत व पानीपत के सीरियल बम धमाकों में पेेशी हो रही है। सोनीपत के दो बम धमाकों के आरोपी टुंडा की बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील गर्ग की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें