फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बरामद, दस बंदी

Mon, 21 Mar 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन के निर्देश पर जनपद के देहात कोतवाली, अदलहाट, जमालपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में सौ लीटर शराब बरामद कर दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। 
विज्ञापन



देहात कोतवाल शफीक अहमद के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र के अर्जुनपुर से कल्लू दलित निवासी अर्जुनपुर को 15 लीटर, मुकेश कुमार निवासी अर्जुनपुर के पास से पांच लीटर, कोईपुर से कन्हैया निवासी बरकछा के पास से दस लीटर, मनोज कुमार निवासी बाबली चौराहा के पास से दस लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।  

अदलहाट पुलिस ने बनेवा गांव के पास से रमेश कुमार निवासी कुदारन अदलहाट के पास से 15 लीटर, संतोष कुमार के पास से 15 लीटर तथा कौव्वा निवासी उपरोक्त के पास से 15 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा।
विज्ञापन


इसी प्रकार जमालपुर पुलिस ने भाईपुर से अमरनाथ गोड़ निवासी लठिया सहजनी के पास से पांच लीटर, मुन्ना बियार निवासी चौकिया जमालपुर के पास से पांच लीटर, आजाद चौहान निवासी रघुनाथपुर के पास से पांच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें