फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वृद्ध की मौत

Fri, 15 Apr 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गौरा गांव में गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर से कुचल कर 65 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने  पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर  परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एएसपी आपरेशन अरविंद मिश्रा, एसडीएम सदर रत्नप्रिया, सीओ लालगंज अखिलेश राय व अन्य लोगों ने ग्रामीणों को समझाया। एसडीएम सदर ने मृतक के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा का पांच लाख रुपया,  30 हजार राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना को तत्काल दिलवाने की बात कही।

मामला शांत होने पर पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


गौरा गांव निवासी लालजी सिंह 65 वर्ष गुरुवार की सुबह घर से किसी के साथ बाजार जाने के लिए निकले थे। वह गांव के रास्ते में एक पेड़ के पास साइकल खड़ी कर कुछ देर के लिए बैठ गए। इसी बीच गांव निवासी नवनीत सिंह पहुंचा और थोड़ी दूर पर खड़े ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया।
विज्ञापन



 ब्रेक न  लगने से ट्रैक्टर पेड़ के नीचे बैठे लालजी को चपेट में ले ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते ही नवनीत ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला। जानकारी पर पहुंचा मालिक भी ट्रैक्टर लेकर चला गया। मृतक के भाई राधेश्याम की तहरीर पर केस दर्ज किया  गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें