फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

Wed, 24 Apr 2019 10:35 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज हनुमान मंदिर के पास से पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग में 125 किलो गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। एसपी अमित कुमार ने मंगलवार की दोपहर आरोपियों को अपने कार्यालय में मीडिया के सामने पेश किया।
विज्ञापन

पुलिस हनुमान मंदिर के पास वाहनों की तलाशी ले रही थी। इस दौरान चेकिंग में आगे डैसबोर्ड के नीचे व पीछली सीट के नीचे तथा डिकी में 25 बंडल में 125 किलोग्राम गांजा मिला। गिरफ्तार शशि कुमार पटेल निवासी कोसफरा थाना कोरांव जनपद प्रयागराज, सुरेश कुमार पटेल निवासी कोसफरा थाना कोरांव जनपद प्रयागराज, कमलाकान्त पटेल उर्फ मुखिया निवासी बांस थाना कोरांव जनपद प्रयागराज हैं। जब्त गांजा की कीमत 8 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने दस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें