फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर क्षेत्र में लोगों से रुपये ऐंठने के आरोप में फर्जी संस्था संचालक के खिलाफ मड़िहान थाने में मंगलवार को धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी कमलेश पाल समेत बृजेश शर्मा, राजकुमार, सुनील, महेंद्र,स सुरेश, विमला देवी, रीता आदि से नवंबर माह मेमं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर दो लाख संस्था से दिलाने का झांसा देकर दो दो हजार रुपये वसूल कर गायब हो गया। आठ जनवरी को पचोखरा गांव में ठगी करने आया युवक संयोग से मिल गया। पीड़ित जब आरोपी से अपने पैसे की मांग करने लगे तो तरह तरह की बात करने लगा। पीड़ितों ने आरोपी पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए शिकायत करने थाने पहुंचे तो पुलिस पीड़ितों को फंसाने की धमकी देकर आरोपी को बाइज्जत छोड़ दिया। विवश होकर पीड़ितों ने दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिसअधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने का मड़िहान पुलिस को आदेश दे दिया। पखवारे भर बाद पुलिस ने आरोपी गणेश मौर्य के खिलाफ धारा419, 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर में जुट गई है। इस मामले में गत दिनों ने पुलिस अधीक्षक को मुकदमा दर्ज करने की जानकारी देने आए मड़िहान के सिपाही से एसपी ने कहा कि जो थानेदार मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली बरतेगा उसी थानेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें