गणतंत्र दिवस के मद्देनजर इंडो नेपाल बार्डर पर चेकिंग करते एसएसबी व पुलिस के जवान
- फोटो : अमर उजाला
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चौकसी बढ़ा दी गई है। बुधवार को एसएसबी और पुलिस की ओर से संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान नेपाल से आने वाले वाहनों और लोगों की सधन तलाशी ली गई। साथ ही गणतंत्र दिवस के मद्देनजर एसएसबी ने नेपाल के रूपनदेही जिले के शसस्त्र सीमा बल के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सुरक्षा संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया।
क्षेत्राधिकारी नौतनवां धर्मेंद्र कुमार यादव और एसएसबी इंस्पेक्टर राजामुराद अली के नेतृत्व में सोनौली पुलिस और जवानों ने सरहद पर संयुक्त रूप से जांच की। इस दौरान नेपाल से आने वाले सभी वाहनों और लोगों की तलाशी ली गई। साथ ही पगडंडी पर भी पुलिस और एसएसबी के जवानों ने गश्त किया।
प्रभारी सेनानायक अनुलेस कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सरहद पर चौकसी बरती जा रही है। हाई अलर्ट किए जाने के बाद से नेपाल से जुड़े सभी मार्गों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी हो रही है।
इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट दिलीप झा, रूपनदेही एसएसबी एसपी आनन्द निरमंग, डिप्टी एसपी श्रीराम कुवर, कोतवाल सोनौली बृजेश कुमार सिंह, एसआई सुरेंद्र उपाध्याय, इंस्पेक्टर अविनाश कुमार, चौकी प्रभारी अवधेश नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।