फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी बताते ही कट गया 24 हजार रुपया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अपराधियों ने बैंक खाताधारक को उसका बैंक डिटेल बताया और एक नंबर बताने को कहा। जैसे ही भुक्तभोगी ने मैसेज किया हुआ नंबर बताया तुरंत उसके मोबाइल पर 23 हजार पांच सौ 84 रुपये कट जाने का मैसेज आ गया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली के गिरधर का चौराहा निवासी सत्या गुप्ता का बैंक आफ इंडिया में बचत खाता है। शनिवार को सत्या गुप्ता के मोबाइल पर एक नंबर से काल आई और सत्या गुप्ता से कहा गया कि आपका एटीएम अपडेट होना है। काल करने वाले ने कहा कि इसके बाद एक नंबर का मैसेज आएगा जिसको आपको बताना होगा। उससे आपका एटीएम अपडेट हो जाएगा। जैसे ही सत्या गुप्ता ने मैसेज किया हुआ नंबर बताया, तुरंत उनके खाते से धन कट गया। पता चला कि वह धन फ्लिपकार्ट पर भुगतान किया गया है। इसके बाद भुक्तभोगी कटरा थाने गई। वहां से उसे एसपी कार्यालय भेजा गया। सत्या गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें