फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में तीन जगहों पर हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। पुलिस चौकी क्षेत्र में गुरुवार की रात चोर तीन अलग-अलग जगहों पर मकानों में घुसकर नगदी समेत अन्य सामान उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

भवानीपुर गांव निवासी राजकुमार की भवानीपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर गुमटी में परचून की दुकान है। गुरुवार की रात चोर गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखा हजारों रुपये का सामान ले गए। पीड़ित दुकानदार ने 25 हजार रुपये का सामान चोरी होना बताया। दुकानदार राजकुमार ने राजगढ़ पुलिस चौकी को नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। वहीं, दूसरी घटना भवानीपुर गांव की ही है। दुकानदार सुमित पाल के परचून की दुकान में चोरों ने हाथ साफ करना चाहा पर ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ लिया। उन्हेें पुलिस के हवाले करने ले जा रहे कि चोर उनके चंगुल से भाग गए। तीसरी घटना राजगढ़ बाजार की है। भीटी गांव निवासी रविंद्र पांडेय की राजगढ़ भवानीपुर मोड़ पर पान की दुकान है जहां चोरों ने घर के ऊपर का टीन सेट हटाकर दुकान में रखा सारा समान चोर उठा ले गए। वहीं एक ही रात तीन चोरियों के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग दहशत में हैं। पुलिस भी सकते में है। हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें