फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल पुत्र पर दर्ज एससी एसटी मुकदमा वापस लिए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लालगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा लालगंज ने शुक्रवार को हुई बैठक में लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र दुबे के एमबीबीएस चिकित्सक पुत्र पर हुए प्राण घातक हमले की निंदा की। पीड़ित लेखपाल पुत्र के विरुद्ध हलिया थाने में दर्ज एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की गई। मुकदमा वापस नहीं लिए जाने पर लेखपाल संघ ने कार्य को बंद कर हड़ताल जाने की धमकी दी है।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष ईशनारायन व महामंत्री जगदीश पटेल ने कहा की लेखपाल पुत्र एमबीबीएस डाक्टर है, जिसके खिलाफ कथित डाक्टर द्वारा जान बुझ कर अपने मैजिक चालक से पांच दिन बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के बावत लेखपाल रामचंद्र दुबे ने बताया की अपने पुत्र एमबीबीएस डाक्टर अखिलेश दुबे के साथ रतेह चौराहे से अपने पैतृक गांव मिट्टी का तेल लेने गए हुए थे। जहां पर एक मैजिक जीप आरओ से पानी पहुंचाने गया हुआ था। मैजिक बैक होते समय मेरी बाइक में टकरा गई थी संयोग अच्छा था की मैजिक का इंजन अपने आप ही बंद हो गया था। अन्यथा मैं और मेरा डाक्टर पुत्र मैजिक के नीचे आ जाता। लेखपाल संघ के अध्यक्ष व महामंत्री ने लेखपाल पुत्र के साथ कथित मैजिक चालक द्वारा प्राण घातक हमला करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से एससी एसटी का दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन





लेखपाल पुत्र पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें