फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में चटकी लाठी, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। गड़वार थाना के जनऊपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को पीएचसी पर ले गए, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव निवासी कोकिल राम और मैनेजर राम के बीच पांच दशक से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पूर्वा में भी जमीन के विवाद को लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व कोकिल राम ने विवादित जमीन पर नींव की जुड़ाई शुरू कर दी। इसे लेकर पुलिस ने गांव के लोगों के बीच दोनों पक्षों से सुलह समझौता कराया कि जब तब न्यायालय का फैसला नहीं आ जाता, तब कोई भी पक्ष उस पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं करेगा। लेकिन शुक्रवार की सुबह एक पक्ष ने नींव की ईंट उखाड़ना शुरू कर दिया। जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडा चलने लगा। जिसमें एक पक्ष के नीरज राम (25) एवं दूसरे पक्ष के कोशिली देवी (60) पत्नी कोकिल राम, गीता देवी(25) पत्नी नथुनी राम गंभीर रूप से घायल हो गई। इस मामले में दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें