मिर्जापुर। जिले के नगरीय इलाके में एक महीने के अंदर दिन दहाड़े नौ बाइकों को चुराकर हड़कंप मचाने वाले बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्यों को शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम साढ़े सात बजे हरिओम रिपेयरिंग सेंटर पक्का पोखरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी और लूट की तीन बाइके तथा कटी हुई दो बाइकों के उपकरण, समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। सभी के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। ये बाते सीओ नगर संजय कुमार सिंह मंगलवार की दोपहर एक बजे शहर कोतवाली में बताई।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला चिकित्सालय, जिला पंचायत, सिविल लाइन, मिशन कमाउंड समेत अन्य स्थानों से बाइक चोर गिरोह के सदस्यों ने छह बाइकों को चुरा लिया था। इसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बाइक चोरों को तत्काल गिरफ्तार कर बाइके बरामद करने का निर्देश दिया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी कि सोमवार की शाम साढ़े सात बजेे सूचना मिली कि बाइक चारों का एक गिरोह नगर के हरिओम बाइक रिपेयरिंग सेेंटर पक्का पोखरा पर चोरी की बाइक की खरीद फरोख्त करने आए है। जानकारी होते ही शहर कोतवाल अरूण कुमार यादव अस्पताल चौकी प्रभारी राजेंद्र यादव के साथ मिलकर पहुंचे और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में परमेश्वर विश्वकर्मा उर्फ परम पुत्र मूसे विश्वकर्मा निवासी कुशहाँ थाना चुनार, अजय मौर्या पुत्र अनिल मौर्या निवासी पुरानी दशमी जेल के पीछे, आशीष केसरवानी पुत्र अशोक केसरवानी निवासी अनगढ़ महाबीर रोड कटरा, विकास उर्फ विक्की पुत्र राजेन्द्र प्रजापति निवासी बालक दास का पोखरा तेलियागंज कटरा, हरिश्चन्द्र अग्रहरि पुत्र अम्बिका प्रसाद निवासी आवास-विकास शुक्लहाँ कटरा शामिल है। पूछताछ में बताया कि सदर अस्पताल व कलेक्ट्रेट के आस-पास नौ मोटर साइकिलें चुराई थीं।