फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैन में सफर करने वाले यात्री की अबूझ हाल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सूरत से मिर्जापुर आ रहे हलिया क्षेत्र के एक युवक की ताप्तीगंगा एक्सप्रेस में मंगलवार की सुबह अबूझ हाल में मौत हो गई। यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने आशंका जताई है कि जहरखुरानों ने उसको नशीला पदार्थ पिला दिया होगा जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के मुड़पेली गांव निवासी राकेश कुमार (22) पुत्र भाईलाल मौर्या सूरत कमाने के लिए गया था। वहां एक निजी कंपनी में काम करता था। करीब पांच महीने बाद वह ताप्तीगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से घर आ रहा था। भोर करीब पांच बजे ट्रेन इलाहाबाद जनपद के छिवकी रेलवे स्टेशन पर रुकी तो वहां प्लेटफार्म पर उतर कर चाय पी। कुछ देर बाद ट्रेन चली तो सीट पर आकर बैठ गया। इसी बीच वह अचेत हो गया। यात्रियों के शोरगुल करने पर रेलकर्मियों ने मामले से जीआरपी को अवगत कराया। जानकारी होते ही पहुंची जीआरपी ने राकेश को बेहोशी की हालत में बोगी से नीचे उतार कर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां देेखते ही चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने आशंका जताई कि जहर खुरान गिरोह के सदस्यों ने लूटपाट के उद्देश्य से राकेश को नशीला चाय पिला दिया होगा जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें