दुकान में बैठा पीड़ित प्रहलाद सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बे में बेखौफ चोरों ने सोमवार रात एक के बाद एक दनादन चार दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। दुकानों में चोरी की चार वारदातों से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जबकि पुलिस ने रस्मी पूछताछ कर थाने लौट गई।
ठठिया रोड स्थिति अन्नपूर्णा नगर में दुर्गा नगर निवासी प्रहलाद सिंह की किराने की दुकान हैं। सोमवार शाम वह दुकान बंदकर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब वह दुकान आए तो उनको चोरी होने की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना देते हुए प्रहलाद ने बताया कि गोलक में रखी छह हजार की नगदी व दुकान का सामान चोर ले गए।
उनकी दुकान के सामने दुर्गा नगर निवासी सतेंद्र सिंह की परचून की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। उसकी दुकान से करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। यहीं अनूप द्विवेदी की दुकान के भी चोरों ने ताले तोड़ने का असफल प्रयास किया। सड़क पर रखी एक गुमटी को भी चोरों ने निशाना बनाया। इसके ताले तोड़कर उसकी दुकान का भी सामान पार किया। जब मंगलवार की सुबह सभी दुकनदार दुकान खोलने आए तो घटना की जानकारी हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
मालूम हो तीन दिन पूर्व ठठिया मार्ग पर चंदौली निवासी श्रीकृष्ण की दुकान के ताले तोड़कर चोरी हुई थी। एक सप्ताह के भीतर चोरी की पांच वारदातों से व्यापारियों में हडकंप है। वहीं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनवर अहमद ने बताया कि चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।