फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रेनों के यात्रियों ने उचक्कों ने उड़ाया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। जोधपुर हावड़ा और मेमू ट्रेन से सफर कर रहे दो यात्रियों का सामान उचक्के चुरा ले गए। जानकारी होने पर यात्री ट्रेन में हंगामा मचाने लगे। शोरगुल सुनकर ट्रेन मौजूद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। यात्रियों ने जीआरपी में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
विज्ञापन

रविवार को जिगना निवासी अशोक कुमार प्रयागराज से जोधपुर-हावड़ा से मिर्जापुर के लिए निकले थे। ट्रेन विरोही स्टेशन से आगे बढ़ी तो शिवपुर फाटक के पहले ही अशोक कुमार ट्रेन के गेट के पास खड़े होकर मोबाइल से बात करने लगा। जैसे ही ट्रेन विंध्याचल के महुगुड़ा के पास पहुंची कि उसकी स्पीड धीमी होने पर रेलवे पटरी के किनारे खड़े युवक ने लाठी से यात्री के हाथ पर प्रहार कर दिया जिससे उसका मोबाइल नीचे गिर गया। मोबाइल नीचे गिरते ही उसे लेकर युवक भाग गया। वहीं, दूसरी घटना मिर्जापुर और विंध्याचल के बीच घटी। सोमवार सुबह अहरौरा स्टेशन से प्रयागराज पैसेंजर पर सवार होकर अदलहाट निवासी रजिया बेगम अपने पति के साथ विंध्याचल स्थित मायके आ रही थी। रास्ते में पति पत्नी की आंख लग गई। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन में आंख खुली तो बैग मौजूद था। ट्रेन आगे बढ़ी इतने में फिर से दोनों सो गए। जब विंध्याचल स्टेशन पहुंची तो देखा कि बैग गायब था। यह देख सन्न रह गई। शोर मचाते हुए बैग की खोजबीन की लेकिन नहीं मिला। बताया कि बैग में 25 हजार रुपया नगदी, मोबाइल, बैंक पासबुक, आधार कार्ड एवं कुछ कपड़े थे। पीड़ित ने जीआरपी विंध्याचल को सूचना दी। पुलिस ने सामान गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें