फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान ट्रेनों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के सामान व नगदी रुपया बरामद होने पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्या उपनिरीक्षक अंजनी सिंह व चंद्र प्रकाश तिवारी तथा प्रवींद्र राय के साथ रेलवे स्टेशन पर भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि ट्रेनों में चोरी करने वाले दो आरोपी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान उड़ाने की फिराक में है। जानकारी होते ही पहुंचे और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में अभय राज पुत्र बंगालीदास निवासी धौरूपुर देहात कोतवाली,अवधेश चौहान पुत्र गोपाल दास निवासी धौरुपुर निवासी देहात कोतवाली शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें