फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्च ढह जाने से कार्य कर रहे चार मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुसाईंपुर स्थित विंध्य गुरूकुल महिला महाविद्यालय में बुधवार की शाम पोर्च ढलाई के दौरान अचानक ढह जाने से चार मजदूर घायल हो गए। घायलों को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ ले आई जहां एक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में शाम लगभग 6.15 बजे दूसरी मंजिल पर कल्लू (35)पुत्र लक्क्षन निवासी सोनिया, जुनैद सोनभद्र, रामआसरे (24)पुत्र पारस, धूरे बियार (30) जय श्री निवासीगण सहेवा जमालपुर व सुनील यादव (25) पुत्र सहादुर निवासी चंदौली जमालपुर पोर्च की ढलाई का कार्य कर रहे थे कि अचानक वह ढह गया और मजदूर नीचे गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़ ले आई जहां उनका दवा इलाज कर तीन मजदूरों को चिकित्सक ने घर जाने के लिए छोड़ दिया व मजदूर सुनील की हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें