मड़िहान। कुएं में मिले राजबली का शव मामले में एक सप्ताह से हत्या या आत्महत्या की दुविधा में फंसी मड़िहान पुलिस अब तक इस गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है। रविवार को सुबह थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह पटेल हमराहियों के साथ लहास गांव पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद घर के अंदर जमीन पर गिरे खून को समेत मिट्टी खोदकर साथ ले गए। सीओ आपरेशन संजय सिंह ने बताया कि लैब में भेजकर फोरेंसिक टीम से जांच कराई जाएगी। हालांकि परिजनों ने बताया कि पुलिस की जांच से आरोपियों पर कार्रवाई की संभावना बढ़ गयी है।
अभी तक किसी से पूछताछ नहीं की गई। जब कि घर में गिरे लहू को पान की पिक व खेत में महिला का खून बताया जा रहा है। घटना के दिन मृतक के चाचा ने तीन लोगों को नामजद किया था। लेकिन किसी से अभी तक कोई पूछताछ नहीं की गई है। इस समय फसल बुआई के लिए सिंचाई व जुताई का कार्य किसानों का चल रहा है। खेत में गिरा खून का सबूत भी मिटता जा रहा है। लोटा व चप्पल कुएं के बाहर मिला तो घर की चाभी व मोबाइल मृतक की जेब से बरामद हुई थी।