फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जमुई। चुनार कोतवाली क्षेत्र के भेड़ी कुसुमी मोड़ पर बुधवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से 55 वर्षीय बड़े लाल यादव की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ट्रक की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

भेड़ी कुसमी गांव निवासी बड़ेलाल यादव 55 वर्ष पुत्र श्याम लाल बुधवार की देर शाम चुनार कोतवाली क्षेत्र के अपने गांव के पास सड़क किनारे स्थित एक चाय की दुकान पर खड़े होकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर चाय की दुकान पर आ गई और उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन






ट्रक से कुचलकर अधेड़ की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें