फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


मिर्जापुर। कटरा एवं चील्ह थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे के दौरान बुधवार की रात एक युवक समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव निवासी आशीष (22) पुत्र हिंछलाल दलित राजकोट दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। पिछले सात महीने से घर आया हुआ था। बुधवार की रात आठ बजे एक साथी सोनू (20) पुत्र मिश्री निवासी कोलाहलपुर थाना औराई जनपद भदोही के साथ चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागिर इलाके में स्थित एक दुकान पर मोबाइल का कवर लगवाने गया था। कवर लगवाने के बाद दोनों बाइक से घर आ रहे थे। रात करीब नौ बजे चील्ह गोपीगंज मार्ग पर तिलठी गांव के पास एक ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। इसमें आशीष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर घायल के परिजन पहुंचे और पुलिस की मदद से उसे जिला चिकित्सालय ले गए। आशीष की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उधर, दूसरी घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र के भुजवा चौकी के पास बुधवार की रात दस बजे हुई। देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा गांव निवासिनी कलावती देवी (70) पत्नी भोलानाथ मौर्या बुधवार की रात बेटी सीमा को दवा दिलाने मिर्जापुर रीवा रोड पर लोहंदी के पास स्थित डॉक्टर के यहां दवा दिलाने आई थी। रात करीब दस बजे कटरा कोतवाली के भुजवां चौकी के पास खड़ी थी। इसी दौरान एक बाइक सवार तेजगति से आया और कलावती को टक्कर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां भोर में तीन बजे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन








सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें