फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक जला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में दूकान पर बैटरी उतार कर जा रहा एक ट्रक हाईटेंशन तार चपेट में आने से शनिवार की दोपहर धू धू कर जल गया। ट्रक का चालक करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने तत्काल बिजली कटवा कर चालक को बाहर निकाला और सीएचसी विंध्याचल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग को बुझवाया।
विज्ञापन

शनिवार को एक ट्रक बैटरी लोड कर विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटवानीपुर गांव स्थित कंपनी के गोदाम पर उतारने आया था। दोपहर करीब दो बजे ट्रक गोदाम में बैटरी उतार कर वापस लखनऊ जा रहा था। जैसे ही बैटरी गोदाम से सौ मीटर आगे निकल कर कच्चे रास्ते पर पहुंचा कि ऊपर से गुजरा हाईटेंशन केबिन से छू गया। इससे ट्रक में करेंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से चालक अग्रेज बहादुर सिंह 30 वर्ष पुत्र विश्राम सिंह निवासी ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ झुलसने लगा। करेंट की चपेट में आते ही युवक केबिन का गेट खोल कर कूद गया। मौके पर पहुुंचे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस झुलसे चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल ले गई। वहां समुचित इलाज न होने के कारण चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें