पड़री। थाना क्षेत्र के आम घाट के समीप भेवर करमनपुर गांव में शुक्रवार की रात को कच्चे मकान में सेंध लगाकर चोरों ने 15 हजार नगद समेत एक लाख की चोरी सुबह जब गृहस्वामी दरवाजा खुला देखकर अवाक रह गए। मामले की सूचना पुलिस को देने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
बताया गया कि शिवकुमार वर्मा पुत्र डिंगुर वर्मा के घर में पीछे से चोर सेंध लगाकर बॉक्स में रखा 500 ग्राम चांदी का लच्छा 500 ग्राम की पैजनी एक चांदी की सिकड़ी 500 ग्राम की पेटी और एक सोने की अंगूठी एक अटैची एक बॉक्स को चोर घर से 100 मीटर सिवान में उठा ले गए। आए दिन हो रही चोरियों से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गृहस्वामी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुँचकर जांच पड़ताल में जुटी है।