फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर चोरी के आरोप में क्रेशर संचालक समेत तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। गुरुवार को देवरी क्रेशर प्लांट से बिना परमिट ओभरलोड गिट्टी लेकर जा रही ट्रक को सर्वेयर ने बेला जंगल से बरामद कर चालक को हिरासत में ले लिया। मांगने पर चालक कोई कागजात नहीँ दिखा पाया। पुलिस ने सर्वेयर की तहरीर के आधार पर क्रशर प्लांट संचालक समेत तीन पर के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

अवैैध परिवहन व ओभरलोड के आरोप में क्रेशर संचालक समेत तीन के खिलाफ लोकसम्पत्ति निवारण अधिनियम के तहत सर्वेयर ने मड़िहान पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। सर्वेयर एसके पाल क्षेत्र के बेला जंगल में गिट्टी लदी ट्रक रोकने का इशारा किया तो चालक ने स्पीड बढ़ा दिया। पीछा कर ट्रक को रोककर गिट्टी का कागजात मांगा गया तो चालक कोई भी कागज नही दिखा पाया। सर्वेयर के अनुसार पूछने पर लालगंज थाना क्षेत्र के चितांग निवासी चालक छबीले ने बताया कि बृजेश दूबे की क्रेशर प्लांट से गिट्टी लादकर जा रहा था। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह पटेल ने बताया कि क्रेशर संचालक अखिलेश दूबे, ट्रक मालिक व चालक छबीले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें