फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटा गाड़ने के लेकर हुई मारपीट व फायरिंग, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव में रविवार की दोपहर विवादित जमीन पर खूंटा गाड़ने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग की जिससे दहशत फैल गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दरवाजे पर खड़ी दो मोटरसाइकिल, दो चारपहिया वाहनों, एक जेनरेटर को क्षतिग्रस्त कर दिया। पशुओं को भी पीटा। इस दौरान गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर यूपी हंड्रेड पुलिस और थानाध्यक्ष चील्ह मधुप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

श्रीपट्टी गांव निवासी अंकुर दुबे और अमरनाथ दुबे विष्णुपटटी गांव स्थित एक विवादित जमीन पर रविवार की दोपहर खूंटा गाड़ रहे थे। इसकी जानकारी होने पर विष्णु पट्टी निवासी सतीश दुबे उर्फ खदेरन व मदन दुबे मौके पर पहुंचे और उनको खूंटा गाड़ने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी बीच एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग की। यह देख दूसरे पक्ष के लोग भागकर घर पहुंचे और अंदर से दरवाजा बंद कर जान बचाई। एक पक्ष के लोगों ने अमरनाथ के दरवाजे खड़ी एक्सयूवी गाड़ी, बोलेरो, दो बाइक, जनरेटर को पूरी तरीके से तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। दरवाजे पर रखा टुल्लू पंप कुएं में फेंक दिया तथा दरवाजे पर बंधे पशुओं को भी पीटा। घटना की सूचना पर यूपी हंड्रेड के अलावा चील्ह थानाध्यक्ष मधुप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों से किसी भी पक्ष की ओर से मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है। हवाई फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल है। मौके पर फोर्स तैनात है। बताया जाता है कि विष्णुपट्टी के दो लोग पुराने हिस्ट्रीशीटर हैं तथा इनपर कई आपराधिक मुकदमे चील्ह थाने में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें