ड्रमंडगंज। दो सप्ताह से लापता बेलन बरौधा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक आरकेस्ट्रा ग्रुप में नृतय करने वाली युवती को बरौधा पुलिस ने बुधवार की दोपहर दो बजे लालगंज थाना क्षेत्र के कठारी गांव के पास से बरामद किया। युवती को आज मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।
बरौधा चौकी प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायपुर की निवासी युवती बेलन बरौधा निवासी एक व्यक्ति द्वारा चलाए जा रहे आरकेस्ट्रा ग्रुप में डांसर थी। 15 दिन पहले एक कार्यक्रम में डांस करने के बहाने वहां से निकली और लापता हो गई। मामले की जानकारी होने पर युवती की मां ने चौकी में तहरीर देकर पुत्री के लापता होने की सूचना दी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि लापता युवती कठारी पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौजूद है और कहीं जाने के लिए वाहन की तलाश कर रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर उसे बरामद पकड़ा। युवती का बयान दर्ज कर पुलिस ने महिला पुलिस की निगरानी में उसे उसकी मां को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को उसे जिला महिला चिकित्सालय भेजकर उसका मेडिकल कराया जाएगा ।