फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में गिरने से युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


सीखड़। चुनार कोतवाली के रूदौली में गंगा नदी में सोमवार को एक युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। युवक गंगा किनारे कपड़ा साफ करने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। जानकारी होने पर मंगलवार सुबह पुलिस छानबीन के लिए पहुंची लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

अजय (25) निवासी कठौत मुहम्मदाबाद गाजीपुर का रहने वाला है। अपने परिवार के साथ रूदौली गांव में गंगा के किनारे परवल की खेती करता है। सोमवार की शाम कपड़ा धोने गंगा घाट पर गया था। कपड़ा धोते समय पानी में फिसल गया और वह गंगा में डूब गया। जब शाम को अपने घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। गंगा किनारे गए तो उसका कपड़ा पड़ा था। मंगलवार सुबह अदलपुरा चौकी प्रभारी मो. अकरम खां सूचना मिलते ही गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढने पहुंचे लेकिन युवक नहीं मिल पाया।
विज्ञापन





गंगा में गिरने से युवक डूबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें