हादसे में बच्ची की मौत, भाई घायल
लालगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बसही नाले के पास डंपर की चपेट में आने से बसहीकला निवासी पिंकी (7) पुत्री पप्पू की सोमवार को मौत हो गई जबकि उसका भाई अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करते हुए डंपर को कब्जे में ले लिया।
लालगंज थाना अंतर्गत बसही कला निवासी पप्पू अपनी पुत्री पिंकी व पुत्र अनिल को साईकिल पर बैठा कर लालगंज स्थित सैलून की दुकान पर बाल कटवाने के लिए घर से निकल कर राष्ट्रीय मार्ग पर जा रहा था। बसही नाले के पास विपरीत दिशा से आ रही गिट्टी लोड डंफर की चपेट में आने से पिंकी की मौत हो गई। दुर्घटना में अनिल को भी चोट पहुंची है। जिसका स्थानीय चिकित्सक के यहा उपचार कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने चालक समेत डंफर को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है की नेशनल हाइबे पर काम कर रही कंपनी का डंफर है। ग्रामीणों ने डंफर के चालको पर अनियंत्रित रुप से चलाने का आरोप लगाया है।